JKNEWS18/FARIDABAD : बल्लबगढ़ की अग्रवाल धर्मशाला में इन दिनों हो रही श्रीमद् नारद महापुराण कथा के अंत में आयोजित की जाने वाली विहंगम आरती भक्तों में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस आरती में रोजाना 500 से लेकर 600 तक भगत एक साथ सामूहिक रूप से अपने-अपने हाथों में अलग-अलग ज्योति लेकर श्रीमद् नारद महापुराण की आरती करते हैं।
उल्लेखनीय है कि बल्लभगढ़ की अग्रवाल धर्मशाला में श्री देवगुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट की तरफ से गत शुक्रवार से श्रीमद् नारद महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें फरीदाबाद के पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता, जिला भाजपा महानगर फरीदाबाद के महामंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कविंद्र फागना, निगम पार्षद मुकेश डागर, राजेश डागर,
संदीप भड़ाना, मुकेश अग्रवाल, सेक्टर 58 स्थित आरएमपी कंपनी के निदेशक राजेश गुप्ता, ब्लॉक समिति मेंबर पलवल लक्ष्मण सिंह, पुन्हाना के प्रमुख समाजसेवी एवं व्यापारी मोहन सिंगला, देवेंद्र सिंगल, संजीव प्रधान, सेक्टर 9 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान चौधरी रणबीर सिंह, अर्जुन अवॉर्डी भीम सिंह, सतवीर शर्मा,
अग्रवाल कॉलेज के पूर्व अधिवक्ता एवं कथा वाचक डॉक्टर टीडी दिनकर, कालीचरण मित्तल, व्यापारी नेता ईश्वर दयाल, वैश्य अग्रवाल समाज के प्रधान भगवान दास गोयल, जयचंद गुप्ता हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान प्रेम खट्टर, फरीदाबाद नगर निगम के सेवानिवृत अधीक्षक अभियंता सतीश चंद्र अग्रवाल धोजिया, संगठन के प्रधान कैलाश गर्ग सहित सैकड़ो की संख्या में शहर के गणमान्य को उपस्थित थे।
इस मौके पर व्यास जी श्री कृष्ण स्वामी जी महाराज ने बताया कि किस प्रकार से नारद मुनि ने एक नहीं अनेक बार स्वयं ब्रह्मा विष्णु महेश के अहम को तोडऩे का काम किया था व्यास जी महाराज ने बताया की नारद जी एक विचारधारा है जो आपस में संबंध एवं संपर्क स्थापित करने का संदेश देते हैं
उन्होंने कहा की भगवान श्री राम और श्री कृष्णा दोनों के ही युग में नारद भगवान ने देवों के कल्याण के लिए देवताओं में आपस में संपर्क स्थापित करने का कार्य किया हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम की तरह ही नारद जी का जीवन भी समाज के लिए प्रेरणादायक है।
इस मौके पर जिला महानगर भाजपा संगठन के महामंत्री कविंद्र फागना ने कहा कि इस तरह की आयोजनों से लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए जबकि उद्योगपति राजेश गुप्ता का कहना था कि जिस प्रकार से इस कथा में व्यास जी महाराज अपने उद्गार व्यक्त कर रहे हैं उसको सुनने के बाद मन पूर्ण रूप से शांत रहता है।