JKNEWS18/FARIDABAD : गाजियाबाद समाज में नारी शक्ति, महिला सशक्तीकरण, सम्मान और सुरक्षा का संदेश देने वाले गीत ‘इंडियन नारी शक्ति’ का भव्य लॉन्च कौशांबी स्थित एट रेजिडेंसी होटल में आयोजित किया गया। विजय भारद्वाज प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार इस गीत को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में शहर के नामी-गिरामी उद्योगपति, समाजसेवी, साधु-संत, खेल जगत की हस्तियां, बॉलीवुड कलाकार और मीडिया जगत के प्रतिष्ठित लोग सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। ‘इंडियन नारी शक्ति’ की लॉन्चिंग में कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की।
इनमें सतमोला के सीएमडी श्री अनिल मित्तल जी, विकसित भारत के नेशनल हेड डॉ. संतोष राय जी, अंतरराष्ट्रीय योग गुरु स्वामी संतोषानंद महाराज जी तथा स्टील कंज्यूमर फोरम की नेशनल चेयरमैन श्रीमती नमिता शर्मा जी , एशियन मैराथन चैंपियन सुनीता गोदारा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री तेजा गुज्जर जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
मीडिया जगत से दैनिक भास्कर के वेस्टर्न up के हेड लियाकत मंसूरी जी और महुआ चैनल के जोनल हेड प्रदीप मिश्रा जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष पहचान दी।
बॉलीवुड कलाकारों की मौजूदगी ने बिखेरा आकर्षण कार्यक्रम में गीत की मुख्य कलाकारों ने भी अपनी उपस्थिति से आयोजन को यादगार बनाया। इनमें लखनऊ से प्रेरणा सिंह, दिल्ली से मोनिका खुराना और भावना सक्सेना तथा बॉलीवुड अभिनेत्री सुषमा राजपूत शामिल रहीं। सुषमा राजपूत ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया और अपने प्रभावशाली अंदाज से आयोजन को आकर्षक बनाया।
इसके साथ ही सिद्धार्थ मिश्रा, संतोष कुमार, पप्पू गुप्ता, विकास होनी सहित अनेक समाजसेवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। डायरेक्टर-प्रोड्यूसर विजय भारद्वाज ने इस गीत के माध्यम से समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया है कि महिलाओं का सम्मान, उनकी सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और समान अवसर किसी भी विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव हैं।
महिलाओं की उपलब्धियों और उनके योगदान को सम्मान देना केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति के लिए भी आवश्यक है। यूट्यूब पर रिलीज हुआ ‘इंडियन नारी शक्ति’ भव्य लॉन्चिंग के बाद ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत विजय भारद्वाज प्रोडक्शन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है। गीत को लेकर दर्शकों की रुचि और सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
डायरेक्टर-प्रोड्यूसर विजय भारद्वाज लंबे समय से सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्मों, गीतों, डॉक्यूमेंट्री और अन्य रचनात्मक परियोजनाओं के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।
‘इंडियन नारी शक्ति’ भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य मनोरंजन के साथ समाज को सकारात्मक संदेश देना है। विजय भारद्वाज प्रोडक्शन की यह प्रस्तुति महिला सशक्तीकरण, सामाजिक सम्मान और राष्ट्र निर्माण में नारी की भूमिका को समर्पित है।