JKNEWS18/FARIDABAD : नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के निर्देशों पर नगर निगम फरीदाबाद मुख्यालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान निगम परिसर में पड़े सी एंड डी वेस्ट (निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट) को जेसीबी मशीन एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से उठाकर परिसर को साफ-सुथरा किया गया।
अभियान के दौरान निगम परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए वहां पड़े निर्माण सामग्री एवं अन्य सी एंड डी वेस्ट को हटाया गया। जेसीबी की सहायता से कचरे को एकत्रित कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से निर्धारित स्थान पर भेजा गया।
निगम अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह द्वारा निगम कार्यालय एवं उसके आसपास के परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा अनावश्यक रूप से पड़े कचरे को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में निगम मुख्यालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
नगर निगम प्रशासन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी अपील की कि निगम परिसर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार का कचरा अथवा निर्माण सामग्री अनावश्यक रूप से खुले स्थान पर न डालें।