JKNEWS18/FARIDABAD : थाना शहर बल्लभगढ़ क्षेत्र से लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग लडक़ी को पुलिस चौकी चावला कॉलोनी की टीम ने तकनीकी सहायता और लगातार प्रयासों से 9 सितंबर को मालदा टाउन पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 2 सितम्बर को लडक़ी घर से बिना बताए चली गई थी।
परिजनों की शिकायत पर 3 सितम्बर को थाना शहर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। चौकी प्रभारी एसआई जसवीर सिंह के नेतृत्व में एएसआई विजय कुमार की टीम ने उपलब्ध सुरागों का विश्लेषण करते हुए नाबालिग का पता लगाया और उसे पश्चिम बंगाल से बरामद कर लिया।
नाबालिग के लीगल एड के माध्यम से बयान दर्ज कराकर नियमानुसार कार्रवाई के बाद उसे सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया गया। बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने फरीदाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया।