JKNEWS18/FARIDABAD : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिजेन्द्र नेहरा ने मंगलवार को पार्टी जिला कार्यालय अटल कमल पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि जीएसटी स्लैब में भारी कटौती कर प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को एक लाख करोड़ का दीपावली का उपहार देने का कार्य किया है।
केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी स्लैब में किया गया बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी सोच और आर्थिक सुधारों की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे खासकर मध्यम वर्गए किसानोंए गरीबों और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। जीएसटी स्लैब में बदलाव गरीबए किसान और आमजन के लिए वरदान है।
श्री नेहरा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती से हर वर्ग को लाभ मिलेगा और यह देश को आर्थिक रूप से और सशक्त बनाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस निर्णय से रोजमर्रा की 500 से अधिक वस्तुएं, किसानों के उपयोग की सामग्री, शिक्षा से जुड़ी चीजें और चिकित्सा उपकरण आदि सस्ते हो जाएंगे।
जरूरत की चीजों से जीएसटी कम होने या कुछ सामान पर पूर्ण रूप से खत्म होने पर आम जन को मासिक खर्च में राहत मिलेगी।
प्रदेश प्रवक्ता बिजेन्द्र नेहरा ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस शासनकाल में कई तरह के कर लगाकर दैनिक जरुरत की आवश्यक वस्तुओं पर 30 से 40 प्रतिशत कर वसूला जाता था और 2014 से भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2017 में जीएसटी लगाकर श्एक देश एक करश् व्यवस्था को स्थापित किया और कर व्यवस्था को सरलीकरण करने कार्य कियाए
उस समय भी मोदी जी ने कहा था कि समय समय पर जीएसटी की समीक्षा करके जनता को राहत देने के लिए बदलाव करते रहेंगे । जीएसटी स्लैब में यह बदलाव मोदी जी की दूरदर्शी दृष्टिकोण का प्रमाण है जो देश की आर्थिक प्रगति और जनकल्याण को केन्द्र में रखता है।
मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार प्रकट करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से की गई प्रधानमंत्री की घोषणा को आज धरातल पर उतार दिया गया है। दीपावली से पहले यह देशवासियों के लिए एक बड़ा उपहार है। 22 सितम्बर 2025 प्रथम नवरात्रे से यह सुधार लागू होगा।
प्रेस वार्ता में भाजपा जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, जिला प्रवक्ता आभाष अग्रवाल और कार्यालय मंत्री राज मदान भी उपस्थित रहे।