JKNEWS18/FARIDABAD : आजकल के तकनीकी के दौर टेक्नोलॉजी के सदुपयोग के साथ.साथ दुरुपयोग भी बढ गया है। जिससे साइबर ठग तकनीकी का गलत उपयोग कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। जिनके मामले फरीदाबाद में भी सामने आ रहे हैं। ऐसे ही डिजिटल अरेस्ट करके ठगी करने के एक मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने आरोपी सज्जन को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना एनआईटी में सेक्टर-46 फरीदाबाद निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह सतरूपा ग्लोबल डिक्शनरी एंड पब्लिशिंग (ओपीसी) लिमिटेड कंपनी की मालिक है, 29 सितंबर को उसके फोन पर एक कॉल आया।
कॉल करने वालों ने एक-एक करके बात की और कॉल को कई व्यक्तियों को अग्रेषित किया, जिन्होंने शिकायतकर्ता से कहा कि उसकी कम्पनी खाता से अवैध पैसे का लेन-देन है और ठगों ने उसके व्हाट्सएप पर अवैध पैसे के लेन-देन बारे एक नोटिस भेजा। नोटिस पढऩे के बाद वह परेशान और भयभीत हो गया, क्योंकि कोई भी दावा सच नहीं था।
जिसके बाद ठग लगातार शिकायतकर्ता को वीडियो कॉल करते रहे तथा धमकी देते थे कि वह किसी को भी स्थिति के बारे खुलासा ना करे और ना ही अपना कमरा छोडे, अपने नौकरों को निकाल दे। ठग लगातार वीडियो कॉल के जरिए शिकायतकर्ता पर निगरानी करते रहे और हर समय चेहरा देखते रहे।
ठगों ने महिला को डरा धमका कर 1,03,70,000 रूपए अपने खाता में ट्रांसफर करवा लिए। जिनकी शिकायत साइबर थाना एनआईटी में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना एनआईटी की टीम ने सज्जन निवासी गांव दौलतपुर जिला हिसार को गिरफ्तार किया है।
पुछताछ में सामने आया कि आरोपी सज्जन ने अपना खाता किसी को आगे दे रखा था जिसके खाता में ठगी के 49,500 रूपए आये थे। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।