JKNEWS18/FARIDABAD : सैक्टर 12 फरीदाबाद में भाजपा जिला विधि विषयक विभाग की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक अतर सिह पंवार, प्रदेश महामंत्री अश्विनी फोगाट, मीडिया, सुभाष ने जिला संयोजक प्रदीप शांडिल्य के साथ मिलकर कार्यकारिणी की घोषणा कर हौसला अफजाई की।
प्रदेश संयोजन ने अपने उद्बोधन में कहा कि विधि विभाग समय-समय पर जिला न्यायालय परिसर फरीदाबाद मे न्याय संवाद हेतू हैल्प डैक्स लगायेगा।
इस मौके पर जिला फरीदाबाद भाजपा अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल व विधि संयोजक भाजपा के प्रदेश संयोजक गोपाल शर्मा ने अपने उद्बोधन के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस से पूरे जिले में एक सेवा पखवाड़े कार्यकम आयोजित किया जायेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शिवदत्त वशिष्ठ, प्रदेश उपाध्यक्ष सन्तराम शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष लीगल प्रकाश नागर एडवोकेट ने कहा कि विधि विभाग से जुडे वकील साथी अपना योगदान बढ-चढ कर देंगें।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला संयोजक विधि विभाग के प्रदीप शांडिल्य ने कहा कि गरीब कमजोर व असहाय लोगों के लिए हर प्रकार से सहायता करने का काम करेगे।
इस मौके पर प्रदेश सचिव इंजीनियर अनूप, विधि विभाग सदस्य, भीमसेन पुजारी प्रदेश, शरद गौतम, जिला महासचिव, भारत पुजारी जिला सचिव, सुषमा अधाना, वंदना, रेनू सिंह, जगदीश रावत, आत्म प्रकाश सेतिया, सतवीर शर्मा, उमा सिंह, विपिन यादव, कुलदीप जोशी, विजय यादव, कमल झा सहित अन्य वकील साथी मौजूद थे।