JKNEWS18/FARIDABAD : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के हिस्से के रूप में केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण आज फरीदाबाद में अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान (एजेएनआईएफएम) में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2025 समारोह में शामिल हुईं।
फरीदाबाद के एजेएनआईएफएम में 400 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक 45 मिनट से अधिक समय तक योग का अभ्यास किया।
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में वित्त सचिव और आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव, वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के सभी विभागों के सचिव, विशेष कार्य अधिकारी और आर्थिक मामलों के विभाग के मनोनीत सचिवय केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।