JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर ठगी के लिए खाता देने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
टाटा कंपनी के साथ रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट में निवेश करने के नाम पर 1 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपित अनुराग वर्मा वासी नोहर, जिला हनुमानगढ़, राजस्थान को गुडगांव भोंडसी जेल से पुलिस प्रोडेक्शन पर लिया है।
पलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-7 बल्लभगढ निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह इंस्टाग्राम पर सर्फिंग कर रहा था तभी इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का एक विज्ञापन देखा, जिस पर क्लिक करते ही वह एक व्हॉट्सएप चैट में पहुंचा जहा उसकी बात एक जापानीज महिला से हुई,
जिसने उसे टाटा कंपनी के साथ रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट में निवेश कर 300 प्रतिशत मुनाफा कमाने का झांसा देकर उससे 1 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिये, जिसकी शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने खाताधारक संदीप व आशीष का खाताधारक खुलवाकर आगे ठगों को दिया था,
जिनको पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके खाता में ठगी के 1 लाख रूपये आऐ थे। आरोपी गुडगांव जिले के एक साइबर ठगी के मामले में बंद था, जिसमें आरोपी ने अपना खाता ठगों को दिया हुआ था। माननीय अदालत में पेश कर आरोपी को आगामी पूछताछ के लिए 7 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।