JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीमों ने वाहन चोरी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे चोरी की 4 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 ने थाना ओल्ड फरीदाबाद के एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में शाहनवाज निवासी गांव अंधरौला जिला पलवल को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। इसी प्रकार अपराध शाखा सिकरोना ने थाना सूरजकुंड के एक वाहन चोरी मामले में हाकम वासी गांव लहरवाडी जिला नुहूँ को गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल बरामद की।
डीएलएफ ने थाना खेडीपुल के एक वाहन चोरी के मामले में दीपक निवासी हनुमान नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की। वहीं थाना पल्ला में दर्ज वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने मुकेश निवासी हनुमान नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि अपराध शाखाओं की टीम ने इस प्रकार 4 मामलों का खुलासा करते हुए 4 मोटरसाइकिल बरामद की है, सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।