JKNEWS18/FARIDABAD : साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी पीयुष कुमार निवासी गांव बिलायत नगर बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने खाताधारक दिपांशु का खाता लेकर आगे पहुंचाया था, जिस खाता में ठगी की रकम के 95 हजार रूपये आये थे। आरोपी पीयुष व दिपांशु दोनों एक गांव के ही रहने वाले है। माननीय अदालत में पेश कर आरोपी को 4 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर आगामी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भाटिया कॉलोनी बल्लभगढ़ ने शिकायत दी कि उसने 30 नवंबर 2025 को अपने मोबाइल फोन में एप डाउनलोड किया था। इसके बाद उसके खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 50000 रुपये, 40000 रुपये और 5000 रुपये, कुल 95000 रुपये निकाल लिए गए। जिस शिकायत पर थाना साइबर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।