JKNEWS18/FARIDABAD : ट्सएप मैसेज व कॉल कर महिला को परेशान करने के मामले में थाना सूरजकुंड की टीम ने अभिनंदन उर्फ किट्टू निवासी पनिहार जिला गुरदासपुर पंजाब को 9 सितंबर को अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी दुबई भागने की फिराक में था।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद निवासी एक महिला ने शिकायत दी कि अभिनंदन नाम का व्यक्ति पिछले करीब एक वर्ष से व्हाट्सएप मैसेज व कॉल कर उसे परेशान कर रहा था और लगातार गलत भद्दे मैसेज भेजता रहता है तथा मिलने के लिए दबाव बनाता है। मना करने पर वह ब्लैकमेल करने की धमकी देने व गाली-गलौज करने वाले मैसेज भेजने लगा।
शिकायत पर थाना सूरजकुंड में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2024 से दुबई में रह रहा था और वहां प्रॉपर्टी का काम करता है। उसे किसी जानकार से महिला का नंबर मिला था। जिस नंबर पर वह महिला को कॉल व मैसेज के जरिए गलत व भद्दे संदेश भेजता था।
वर्ष 2026 में रक्षाबंधन के अवसर पर वह भारत में अपने घर आया हुआ था और अब दुबई भागने की फिराक में था। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।