JKNEWS18/FARIDABAD : 26 अगस्त को दिन के समय सोहना-बल्लभगढ़ रोड स्थित सीएनजी पंप के पास गश्त के दौरान दो पुलिसकर्मियों को ट्रक से टक्कर मारकर उनकी मृत्यु के मामले में पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नवाब अली निवासी यमुनानगर के रूप में हुई है।
जिसको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार सिपाही नवीन कुमार एवं अभिषेक की पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी में ड्यूटी थी। 26 अगस्त 2026 को दिन के समय क्षेत्र में सरकारी मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे थे।
इसी दौरान सोहना-बल्लभगढ़ रोड पर एक ट्रक चालक ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, ट्रक को दोनों पुलिसकर्मियों के ऊपर चढ़ दिया और मौका से भाग गया। घटनाक्रम में दोनों पुलिस कर्मचारियों की मृत्यु हो गई थी। घटना के संबंध में थाना सारन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम ने 8 सितंबर को ट्रक चालक नवाब अली निवासी महियदीपुर यमुनानगर को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक को पहले ही कब्जा में ले लिया गया था। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।