JKNEWS18/FARIDABAD : थाना पल्ला क्षेत्र के गिरदावर एन्क्लेव में एक युवक के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने के मामले में थाना पल्ला की टीम ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान ललित उर्फ लाला निवासी धीरज नगर फरीदाबाद के रूप में हुई है। जिसको अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार 28 जून 2026 को प्रवीन निवासी धीरज नगर हाल गिरदावर एन्क्लेव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ललित उर्फ लाला, प्रिंस, महिपाल व अरुण उसके प्लॉट पर पहुंचे और उसके भाई ब्रिजेश के साथ प्लास्टिक पाइप, फावड़े व अन्य सामान से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी भी देकर गए।
शिकायत के आधार पर थाना पल्ला में हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आपसी रंजिश के चलते आरोपितों ने ब्रिजेश के साथ मारपीट की थी। इस दौरान ललित उर्फ लाला ने प्लास्टिक पाइप से ब्रिजेश के साथ मारपीट की थी। मामले में प्रिंस, महिपाल और अरुण को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।