JKNEWS18/FARIDABAD : शहर में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाएं लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में अपराध शाखा ऊचा गांव व एनआईटी की टीमों ने अलग-अलग वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना एसजीएम नगर क्षेत्र में 27 अप्रैल को मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा ऊचा गांव की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुंदर उर्फ तुंड वासी तिगांव व शिवम् उर्फ डब्बू निवासी तिरखा कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
इसी क्रम में अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने थाना शहर बल्लभगढ में दर्ज वाहन चोरी के एक अन्य मामले में कार्रवाई करते हुए साहिब उर्फ अमरेशपुरी वासी कलहर कॉलोनी गांव धौज फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से भी चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। तीनों आरोपियों को नियमानुसार अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।