JKNEWS18/FARIDABAD : थाना ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र के अंतर्गत एक संगीन मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला द्वारा हनीट्रैप में फंसा कर पैसे की मांग की गई। थाना ओल्ड की टीम ने रैड कर महिला को 100000 लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। जिस संबंध में थाना ओल्ड फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया।
महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे ज्युडिशल जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार भूड़ कालोनी ओल्ड फरीदाबाद वासी एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि एक महिला अपने परिवार सहित उनके मकान में किराये पर रहती थी, इसी दौरान उस महिला ने शिकायतकर्ता के पति को अपनी बातों में फंसा लिया और उनकी फोटो व वीडियो बना ली।
फोटो व वीडियो को वायरल करने की एवेज महिला आये दिन पैसे मांगती रहती है तथा दुकान व घर पर आकर मारपीट करती है। उन्होंने आगे बताया कि 3 सितंबर को आरोपी महिला ने 2 लाख रुपये की जबरन वसूली के लिए शिकायतकर्ता के पति को सेक्टर-28 स्थित एक रेस्टोरेंट में बुलाया था, जिस पर थाना ओल्ड पुलिस टीम ने रैडिंग पार्टी तैयार कर महिला को सेक्टर-28 में 1 लाख रुपये सहित गिरफ्तार किया गया। घटनाक्रम के संबंध में थाना ओल्ड फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।