JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए जुआ खेलने वाले 7 आरोपी हिमांशु, दिनेश, गनेश, नितिन, रोहित, नितिन गुप्ता व तिलकराज को काबू किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 जून को क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम गस्त पर थी। गस्त के दौरान टीम को गुप्त सुत्रों से दयालबाग सुरजकुण्ड में एक किराए के कमरे में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी हिमांशु निवासी देवली साउथ दिल्ली, दिनेश निवासी सुरजकुण्ड फरीदाबाद, गनेश निवासी प्रहलादपुर दिल्ली, नितिन निवासी मयुर विहार, रोहित निवासी पल्ला फरीदाबाद, नितिन गुप्ता निवासी लक्कडपुर फरीदाबाद व तिलकराज वासी मदन गिरी दिल्ली को दयालबाग सुरजकुण्ड से काबू किया है।
आरोपियों से मौके पर 1,72,250 रूपए व ताश के पत्ते बरामद हुए है। आरोपियों से पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्यवाही की गई।