JKNEWS18/FARIDABAD : गांव खेड़ी कलां फरीदाबाद की सीताराम पट्टी की जाट धर्मशाला में देव योग संस्थान बुखारपुर के योगाचार्य देवराज आर्य के सानिध्य में योग प्रशिक्षण शिविर एक सप्ताह के लिए लगाया गया है जो कि समाज कल्याण समिति सीताराम पट्टी खेड़ी कलां एवं चौधरी छोटू राम सेवा समिति खेड़ी कलां के सहयोग से लगाया गया है।
यह प्रशिक्षण शिविर योग दिवस 21 जून तक चलेगा। इस शिविर में योग द्वारा किस तरह भयंकर बीमारी भी ठीक हो सकती हैं। यह भी बताया जा रहा है समाज कल्याण समिति के प्रधान कमल सिंह ने बताया कि हम कई बीमारियों के इलाज के लिए अस्पतालों में लाखों रुपए खर्च करते हैं और फिर भी बीमारी ठीक नहीं होती। दवाइयों लगातार लेनी पड़ती हैं।
लेकिन निरंतर योग करने से बिना खर्च के बीमारी जड़ से खत्म हो जाती है बस आवश्यकता है आलस्य त्याग कर समय निकालकर योग करने की।
योगाचार्य देवराज जी ने बताया कि ब्लड प्रेशर हाई हो अथवा लो हो, पेट में पुरानी कब्ज हो, घुटनों में दर्द होए मोटापा हो, मांसपेशियों में दर्द हो, अस्थमा हो, नजला हो, हार्ट समस्या आदि बीमारियों को निरंतर योग करने से जड़ से खत्म किया जा सकता है। कहते हैं करो योग रहो निरोग।
चौधरी छोटू राम सेवा समिति के प्रधान सत्यपाल नरवत ने लोगों से अपील की है इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योग सीख कर लाभ उठाएं और शरीर को स्वस्थ बनाएंए बीमारियों को दूर भगाए तथा महंगे अस्पतालों में जाने से बचें।
शिविर से लाभ प्राप्त करने व योग सिखने के लिए गांव से रणवीर सिंह, जगदीश, चंद्रसिंह, विजयपाल तेवतिया, गिर्राज, प्रभुदयाल शर्मा, रामवीर सिंह, नंदराम, अमर पंडित, प्रकाशचंद, महेंद्र, पंडित रामेश्वर, प्रियाव्रत, डा. ग्यासीराम, राजेंद्र सोलंकी, अशोक, महावीर, मास्टर वीरेंद्र, जितेंद्र नरवत अध्यक्ष इनेलो किसान सेल फरीदाबाद, धर्म आदि ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।