JKNEWS18/FARIDABAD : पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम साइबर ठगों प्रभावी कार्रवाही कर रही है। जिसके चलते 15 से 21 अगस्त के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने 32 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, इस दौरान टीमों ने 30,56,000 रूपए बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार साइबर थानों की टीमों ने 9 मामलों में 32 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी का 2, सेंट्रल के 4 व बल्लबगढ के 3 मामले शामिल है। इस दौरान टीमों ने 3056,000 बरामद किये हैं। इसी प्रकार 603 शिकायतों का निस्तारण कर 7,25,172 रूपए खातों में फ्रिज कराये हैं।
यह कार्रवाई 15 से 21 अगस्त के बीच एक सप्ताह के दौरान की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियोंं में शिव शंकर, अब्दुल हक, रजत कुमार, राहुल कुमार, आबिद, विनोद, अमित कुमार, अविनाश सिंह, सैकी सचदेवा, राजेश कुमार,
सुनील कुमार, महेन्द्र, सुरेन्द्र, रौनक, राकेश पाल, शुभम राय, अमन दुबे, हमजा, कमरूद्दीन, जयेश राठौर, मोहित, सत्यम शर्मा, लवप्रीत सिंह, फहीम खान, मो.सलमान, विपिन कुमार, आकाश शर्मा, प्रियंका, रोहित बिष्ट, पवन कुमार व गौरव कुमार का नाम शामिल है।