JKNEWS18/FARIDABAD : 22 अगस्त को क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान कमलुद्दीन निवासी त्रिरखा कॉलोनी फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि त्रिरखा कॉलोनी फरीदाबाद के रहने वाला कमलुद्दीन के पास अवैध हथियार है और सेक्टर-3 में मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने कमलुद्दीन को सेक्टर-3 क्षेत्र से काबू किया है। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ।
जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना सेक्टर-8 में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि कमलुद्दीन बाईक मकैनिक का काम करता है तथा देसी कट्टा को 5000 रुपये में अपने दोस्त से खरीद कर लाया था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।