JKNEWS18/FARIDABAD : आस्ट्रेलिया स्थित इंजीनियरिंग कंपनी वर्ली लिमिटेड में नौकरी दिलाने के नाम पर व्यक्ति से 98,600 रुपये की ठगी के एक मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें शिवम, तरुण शुक्ला निवासी गाजियाबाद, राजीव, अंशुल व विशाल गिरी निवासी गौतमबुध नगर उत्तर प्रदेश का नाम शामिल है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-17 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि 9 जून 2026 को उसके पास एक अंजान नंबर से काल आया जिसने अपना नाम विशाल बताया और नौकरी डॉट कॉम का प्रतिनिधि बताया तथा इंजीनियरिंग कंपनी वर्ली लिमिटेड, आस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे विभिन्न ट्रांजेक्सन के जरिए कुल 98,600 रुपये ठग लियेए जिसकी शिकायत पर थाना साइबर सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जिस नंबर से शिकायतकर्ता के पास कॉल आया था, वह सिम आरोपी शिवम के नाम पर पंजीकृत है। शिवम ने यह सिम तरुण, तरुण ने राजीव, राजीव ने अंशुल, अंशुल ने विशाल को दी थी, सभी आरोपी दोस्त है। अंशुल बीसीए पास है व बाकी 8वीं से 12वीं पास है।