JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने अवैध हथियार पर कार्रवाई करते हुए 16 अगस्त को एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अंकित वासी गांव खेड़ी कलां फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच डीएलएफ की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि अंकित के पास अवैध हथियार है और भतौला रोड फज्जूपुर चौक फरीदाबाद के पास मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने अंकित को मौका से काबू किया है। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ।
जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना बीपीटीपी में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि देसी कट्टा को वह गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से नितेश नाम के व्यक्ति से 4500 रुपये में लेकर आया था।
क्राईम ब्रांच की टीम ने आगे कार्रवाई करते हुये नितेश निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार किया है। जिनको माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। अंकित पर थाना बीपीटीपी में हत्या के प्रयास का भी एक मामला दर्ज है।