JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के एक मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आनंद व विशाल निवासी मुजेसर फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उत्कर्ष निवासी सेक्टर-22 ने थाना कोतवाली में शिकायत दी थी कि 21 अप्रैल 2026 को उसकी स्कूटी को एनआईटी-1 स्थित उसकी दुकान के बाहर से कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।
अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने 26 जुलाई 2026 को आगरा कैनाल बीपीटीपी के पास से आरोपी आनंद व विशाल को चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया। जिन्होंने पूछताछ में बताया कि नशा करने के आदी है व नशापूर्ति के लिए उन्होनें स्कूटी चुराई थी। जिनको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।