JKNEWS18/FARIDABAD : पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने बच्चों को अगवा कर फिरौती मांगने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस चौकी दयालबाग में अमन निवासी शिव दुर्गा विहार, लक्कड़पुर फरीदाबाद ने एक शिकायत दी जिसमें बताया कि उसकी मौसी का लडक़ा आशीष उनके साथ रहता है। 5 जून की रात करीब 9.40 पर आईसक्रीम खाने बाहर गया था। वह वापस नहीं आया, जब उसके दोस्त ऋषभ के पिता के पास कॉल किया तो पता चला कि ऋषभ भी आशीष के साथ गया था।
ऋषभ के पिता ने बताया कि कुछ देर पहले उसके पास किसी अंजान व्यक्ति का कॉल आया था जो 30 हजार रूपये की मांग कर रहा था। जिस शिकायत पर पुलिस थाना सुरजकुण्ड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समीम निवासी बडखल कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी समीम ने ही ऋषभ को फोन करके सिद्ददाता आश्रम के पास बुलाया था।
जहां से आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ दोनों लडक़ों को गाडी में बैठा कर एसजीएम नगर में एक ओयो होटल में ले गया और वहां पर दोनों लडक़ों को बंधक बना कर रखा।
फिर आरोपी ने ऋषभ के घर वालों के पास फोन करके 30 हजार रूपये फिरौती की मांगी। जिस पर ऋषभ के परिवार वालों ने आरोपी के फोन पर 5000 भेजें। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसके विरुद्ध लड़ाई झगड़ा व शस्त्र अधिनियम के 4 मामले पूर्व में भी दर्ज हैं। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।