JKNEWS18/FARIDABAD : साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने टेलीग्राम टास्क के माध्यम से ठीक करने के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीही फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 23 फरवरी 2024 को टेलिग्राम पर एक मैसेज आया।
जिसमें उसे पार्ट टाइम जॉब के बारे में बताया गयाए जहां पर वह घर बैठे दिन में 800 से 1000 रूपये तक कमा सकता है। जिस पर शिकायतकर्ता ने वर्क प्रोसेस पूछा और काम करना शुरू किया। इसके बाद ठगों ने उसका अकांउट खुलवाया और 10 हजार रूपये डालकर काम शुरू करने को कहा।
शिकायतकर्ता ने 10 हजार रूपये निवेश करके 17,920 रूपए निकाल लिये। फिर वह ठगों के विश्वास में आ गया और विभिन्न टास्क के माध्यम से ठगों ने शिकायतकर्ता के 8,95,118 रूपये ठग लिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए अभय कुमार पटेल निवासी गांव कामुपूर जैठवारा, प्रतापगढ़ उप्र, राजू अली वासी सरया, कुशीनगर, उप्र हाल दुबौली, कुशीनगर व इरफान वासी गणेशगंज लखनऊ हाल नोएडा को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अभय खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 5 लाख रूपये आये थे और इसने अपना खाता आगे राजू अली को दिया था।
राजू अली ने इस खाता को आगे इरप्ऊान को दिया था, जो नोएडा में टूर एंड़ ट्रैवल के लिए टिकट बुकिंग का काम करता है। आरोपी अभय कुमार को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया तथा राजू अली व इरफान को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।