JKNEWS18/FARIDABAD : घर से आभुषण चोरी करने के मामले में अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस थाना एसजीएम नगर में सुमित कुमार निवासी एसजीएम नगर ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि वह 5 जून को घर में ताला लगा कर ऑफिस गया था।
शाम को जब वह वापिस आया तो उसने देखा की घर का ताला टूटा हुआ था। जब उसने घर के अंदर जाकर देखा तो पाया की घर के सीसीटीवी कैमरा का बटन बंद था, उसने जब घर की अलमारी को चैक किया तो उसमें से 2 अंगुठी व एक जोड़ी टोपस किसी ने चोरी कर लिया था।
जिस शिकायत पर थाना एसजीएम नगर में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरजीत निवासी एसजीएम नगर को गिरफ्तार किया है।
पुछताछ में सामने आया कि आरोपी उसी घर में दुसरे फ्लैट में रहता है तथा उसने किसी अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चोरी करने की योजना बनायी थी।
जिसके बाद जब शिकायतकर्ता काम पर गया तो उसने दूसरे व्यक्ति को बुलाया और चोरी करने के लिए घर के अंदर भेज दिया और उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अधिक पुछताछ के लिए आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दुसरे आरोपी की तलाश जारी है।