JKNEWS18/FARIDABAD : क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी समशाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 12 जून को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम गस्त पर थी।
गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से गांजा लेकर आने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी समशाद वासी गांव दनदयालपुर जिला सिवान, बिहार हाल राधा कृष्ण मंदिर वाली गली, कापसहेडा, दिल्ली को 1050 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना मुजेसर में एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजा को बेचने के लिए सिवान, बिहार से 7000 रूपए में लेकर आया था, आरोपी खांडसा, गुरूग्राम में सिलाई का काम करता है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।