JKNEWS18/FARIDABAD : क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अजरूदीन उर्फ अज्जु निवासी गाव धौज के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्रइम ब्रांच एनआईटी की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि गांव धौज फरीदाबाद के रहने वाला अजरूदीन के पास अवैध हथियार है और सेक्टर-48 में मौजूद है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने अजरूदीन को सेक्टर-48 क्षेत्र से काबू किया है। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ।
जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना एसजीएम नगर में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि अजरूदीन नशा करने का आदी है तथा देसी कट्टा को 6000 रुपये में मथुरा से खरीद कर लाया था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।