JKNEWS18/FARIDABAD : साइबर अपराधियों द्वारा ऑनलाइन खरीद-फरोख्त के नाम पर ठगी करने का एक मामला सामने आया है। जिसमें कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने 3 आरोपियों को 14 जून को बिहार से गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान रुपेश कुमार निवासी गांव डीहबसढिया, अंकित कुमार झा वासी गांव घटोह व विवेक कुमार वासी गांव पंचपैका जिला समस्तीपुर बिहार के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-30 फरीदाबाद निवासी शुभम गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी कि वह ओएलएक्स पर मोबाइल फोन खरीदने के लिए सर्च कर रहा था। इसी दौरान उसे एक मोबाइल नंबर मिला, जिस पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने स्वयं को विक्रेता बताया।
ठग ने उसको बेचने का झांसा दिया और 4 जून को अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 1,22,000 रुपये ठग लिये। शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी आस-पास के गांव के ही रहने वाले है एक दूसरे के जानकार है।
विवेक ने शिकायतकर्ता से फोन पर बात की थी और कॉलिंग के लिए जिस सिम कार्ड का प्रयोग किया गया था वह रूपेश के नाम पर थी, जिसको अंकित ने विवेक को उपलब्ध करवाया था। जिनको माननीय अदालत में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए 4 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है।