JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा एवीटीएस की टीम ने अलग-अलग मामलों में 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 2 मोटरसाईकिल बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 मई को थाना धौज, फरीदाबाद में एक मोटरसाईकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा एवीटीएस की टीम ने नसीम निवासी साहर कॉलोनी गांव धौज फरीदाबाद को गिरफ्तार कर उससे चोरी की मोटरसाईकिल बरामद की है।
इसी प्रकार अपराध शाखा एवीटीएस की टीम ने थाना मुजेसर में दर्ज एक मोटरसाईकिल चोरी के मामले में आरोपित मुकीम उर्फ कन्झा निवासी निवासी गांव मुढीबास नुहूं को पुलिस प्रोडेक्शन पर लेकर चोरी की मोटरसाईकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।