JKNEWS18/FARIDABAD : क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान निखिल निवासी एसी नगर फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच एनआईटी की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एसी नगर फरीदाबाद के रहने वाला निखिल के पास अवैध हथियार है और सेक्टर 48 क्षेत्र में मौजूद है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने निखिल को नजदीक ठेका शराब, सेक्टर-48 के पास से काबू किया है। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना एसजीएम नगर में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि निखिल नशा करने का आदी है तथा देसी कट्टा को 6000 रुपये में मथुरा से किसी व्यक्ति के पास से खरीद कर लाया था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।