JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस द्वारा जुआ अधिनियम के अंतर्गत लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले 5 दिनों में फरीदाबाद पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 33950 किये जा चुके हैं। 7 जून को क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने थाना डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत सट्टा खाई करने वाले एक और व्यक्ति को गिरफ्तार कर 6250 बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना पर डबुआ मंडी के पास सट्टा खाई करते हुये विकास निवासी डबुआ कालोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिससे 6250 बरामद हुये हैं। जिसके विरुद्ध थाना डबुआ में जुआ अधिनियम की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। आरोपी पर पूर्व में भी 3 एनडीपीएस एक्ट के मामलों सहित 4 मामले दर्ज है।