JKNEWS18/FARIDABAD : थाना मुजेसर के अंतर्गत क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने अवैध शराब बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 62 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजनीश निवासी पर्वतीय कालोनी फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम को सूचना प्राप्त हुई हुई कि रजनीश बलवंत कालोनी में शराब बेचने का काम करता है, सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने रेड कर आरोपी की परचून की दुकान से 62 पव्वे देसी शराब बरामद की है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित परचून की दुकान की आड में शराब बेचने का काम करता है।
थाना मुजेसर में आबकारी अधिनियम की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का पूर्व में भी अपराधिक रिकार्ड रहा है जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पहले भी 5 मामले दर्ज हैं।