JKNEWS18/FARIDABAD : बीती 28 मई की सुबह गांव बीजोपुर में समीर नामक युवक के साथ मारपीट करने व गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में पुलिस चौकी सिकरोना की टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान अमजद व सलीम वासी गांव बीजोपुर फरीदाबाद के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार समीर निवासी गांव बीजोपुर फरीदाबाद ने पुलिस चौकी सिकरोना में दी अपनी शिकायत में बताया कि 28 मई 2026 की सुबह करीब 8 बजे वह अपने भाई आमीर के साथ नमाज पढकर ईदगाह से निकलकर घर के लिए जा रहा था तभी अमजद, मुस्कान, सलीम व मोमीन ने उस पर व उसके भाई पर चाकू व ब्लेड से हमला कर दिया, शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि पीडित समीर ने अमजद की पत्नी के साथ छेडछाड की थी, जिस संबंध में समीर के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में एक मामला भी दर्ज है, जिसकी रंजिस रखते हुए अमजद व सलीम ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर समीर व उसके भाई आमिर पर हमला किया था। आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।