JKNEWS18/FARIDABAD : गांव बडख़ल स्थित मत्स्य पालन विभाग के कार्यालय से इनवर्टर की बैटरी चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने बडख़ल निवासी राशिद को गिरफ्तार किया है। जिससे इनवर्टर की दो बैटरी बरामद की गई हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार ईश्वर सिंह निवासी बल्लभगढ ने पुलिस चौकी अनखीर में दी अपनी शिकायत में बताया कि 18-05-2026 को जब वह गांव बडकल स्थित ऑफिस आया तो देखा कि पीछे वाले दरवाजे का ताला टूटा हुआ था तथा ऑफिस से 2 लुमनस इनवर्टर बैटरी गायब थी, जिन्हें कोई नामपता नामालुम व्यकित चुरा ले गया। जिस संबंध में थाना सूरजकुण्ड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने 17 मई की रात को लोहे की रॉड से आफिस का ताला तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वह पहले तो बेटरी को ऑफिस से थोडा दूर ले गया और फिर ऑटो किराये पर लेकर बेटरी को ले गया। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। उस पर जुआ अधिनियम के अंतर्गत एक मामला पहले भी दर्ज है, जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।