JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग मामलों में चोरी की एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल व एक ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 अप्रैल को थाना मुजेसर में एक मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने सलमान वासी गौतमबुध नगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर चोरीशुदा स्कूटी को गांव गोच्छी से बरामद किया है।
इसी प्रकार एवीटीएस सिकरोना की टीम ने थाना शहर बलल्भगढ में दर्ज एक स्कूटी चोरी के मामले में रिजवान वासी गांव धौज फरीदाबाद को सिकरोना नाके से गिरफ्तार कर चोरी की स्कूटी बरामद की है। वहीं 23 मई 2026 को थाना सेक्टर-58 में दर्ज एक चोरी के मामले में एवीटीएस सिकरोना की टीम ने चोरीशुदा ट्रैक्टर ट्रॉली को बरामद किया है। चोर की तलाश की जा रही है।