JKNEWS18/FARIDABAD : 2.100 किलोग्राम गांजा उपलब्ध करवाने के मामले में कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच एनआईटी की टीम ने भारत निवासी जिला भागलपुर बिहार को 4 जून को मथुरा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि 2 जून को क्राईम ब्रांच एनआईटी की टीम ने निर्मल वासी उत्तमगंज भागलपुर बिहार को आशियाना फ्लैट सेक्टर-56 के पास से 2 किलो 100 ग्राम गांजा सहित काबू किया था, घटनाक्रम के संबंध में थाना सेक्टर-58 में मामला दर्ज किया गया था।
जिसने पूछताछ में बतलाया था कि वह मथुरा रेलवे स्टेशन से भारत नाम के व्यक्ति से 15,000 रुपये में गांजा लेकर आया था। जिस पर कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच एनआईटी की टीम ने भारत को मशुरा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।
आरोपी भारत ने पूछताछ में बताया कि गांजा कोई व्यक्ति मथुरा रेलवे स्टेशन पर ही उसे 10,000 रुपये देकर गया था। वह पेंटर का काम करता है तथा निर्मल का दोस्त है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।