JKNEWS18/FARIDABAD : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार प्रभावी कार्रवाही की जा रही है। 30 मई से 05 जून के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने 23 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 697750 रूपए बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 6 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए 23 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के 2 व सेंट्रल के 3 व बल्लभगढ का 1 एक मामला शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने 697750 रूपए बरामद किये हैं। इसी प्रकार 554 शिकायतों का निस्तारण कर 65,30,365 रूपए खातों में फ्रिज कराये हैं। साइबर थानों की टीम द्वारा यह कार्रवाई 30 मई से 05 जून के बीच एक सप्ताह के दौरान की गई है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अरविन्द, पीयूष सिंह, कृष्ण देव, सुजीत प्रताप, अमित राय, विकास मालिक, मुकुल उर्फ कुल्लू, राहुल गुरुंग, विकास, घनश्याम, विशाल रावत, रिशल गुप्ता, पुष्पेंद्र, रामकुमार, रमेश गुप्ता, जशप्रीत कौर, विजय, हर्ष खत्री, गौरव शर्मा, ऋषभ, प्रतीक रविंद्रा बोबड़, राहुल प्रेमचंद, अजीत व अंबिका का नाम शामिल है।