JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जानकार बनकर 1,90,000 रुपये की ठगी करने के मामले में बैंक खाता उपलब्ध करवाने वाले चाचा-भतीजा को साइबर थाना एनआईटी की टीम ने 31 मई को आगरा एवं फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
जिनकी पहचान राजकुमार एवं पुष्पेन्द्र निवासी जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार जांच में सामने आया कि पुष्पेन्द्र की पहचान नईन से थी। नईन ने अपने साले आबिद का बैंक खाता पुष्पेन्द्र को उपलब्ध कराया था। पुष्पेन्द्र ने उक्त खाता अपने चाचा राजकुमार को दिया था, जिसने इस खाता को आगे साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था।
उन्होंने आगे बताया कि खाताधारक आबिद एवं नईन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जिनकी पूछताछ में आरोपितों का नाम सामने आया है। पुष्पेन्द्र को जेल भेज दिया है, वहीं राजकुमार को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। बता दें कि एसजीएम नगर निवासी एक महिला के पास 15 मार्च को उसके देवर के नाम से फोन आया था जोकि रुस में काम करता है।
कथित देवर ने कहा कि भाभी में आपके खाता में 6 लाख रुपये भेज रहा हूं और आपके पास बैंक से कॉल आयेगा। फिर महिला के कुछ देर बाद ही बैंक से कॉल भी आया। उसके बाद फिर से देवर के नाम से फोन आया, जिसने कहा कि वीजा खत्म हो गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वीजा बढाने के लिये 1,90,000 रूपए भेज दो, जिस पर महिला ने ठगों द्वारा बताए खाता में 1,90,000 रूपए भेज दिये। शिकायत पर थाना साइबर एनआईटी में मामला दर्ज किया गया था।