JKNEWS18/FARIDABAD : बीते 21 मई की रात गांव मौजपुर स्थित एक सीएनजी पंप पर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने तथा तोडफ़ोड़ के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना छायंसा पुलिस ने राहुल, टिंकू तथा हिमांशु निवासी गांव छायंसा को अनुसंधान में शामिल किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है।
जिनके विरुद्ध जल्द चालान तैयार करके विचारण के लिए माननीय न्यायालय में दिया जाएगा। पुलिस प्रवक्ता अनुसार गांव गढख़ेड़ा निवासी श्याम सुंदर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 21 मई की रात करीब 9 से 9.30 बजे के बीच एक ऑटो चालक सीएनजी भरवाने के लिए पंप पर आया। गैस भरवाने के बाद उसने भुगतान करने से इन्कार कर दिया और कर्मचारी देवराज के साथ विवाद करने लगा।
विवाद बढऩे पर ऑटो चालक ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पंप पर पहुंचे, चालक ने शिकायतकर्ता को जान-बूझकर मोटरसाइकिल से टक्कर मार दीए जिसमें उसकी जांघ की हड्डी टूट गई।
इसके बाद उन्होंने मिलकर शिकायतकर्ता तथा अन्य कर्मचारियों के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। भीड़ एकत्रित होने पर सभी मौके से फरार हो गए। शिकायत पर थाना छायंसा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।