JKNEWS18/FARIDABAD : सडक़ सुरक्षा तथा यातायात नियमों की पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फरीदाबाद पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ दंडात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। वर्ष 2026 के शुरुआती 5 महीनों में ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस ने 2,66,005 चालान किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस फरीदाबाद द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाये जा रहे हैं।
जिसके अंतर्गत जनवरी से मई 2026 के बीच 5 महीनों के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए जनवरी 52,690 फरवरी में 40,807, मार्च में 56,220, अप्रैल में 57,028 तथा मई माह में 59,260 चालान किये गये।
उन्होंने बताया कि इस दौरान बिना हेलमेट के 1,13,667 चालान, ब्लैक फिल्म टिंटेड ग्लास के 6,523, ड्रंकन ड्राइविंग के 2878, गलत पार्किंग के 22,515, लेन नियमों उल्लंघन के 22244, तेज गति से वाहन चलाने पर 27730 तथा रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 23432 चालान किये गये हैं। यातायात पुलिस द्वारा नंबर प्लेट की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है, इस दौरान 15377 चालान किये हैं।