JKNEWS18/FARIDABAD : घरो से फोन व नकदी चुराने के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने नरेश व संतोष निवासी भट्टा कॉलोनी, नोएडा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। जिनसे फरीदाबाद की 10 अन्य चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार संतोष निवासी हनुमान नगर फरीदाबाद ने थाना खेडीपुल में दी अपनी शिकायत में बताया कि 2 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 4:30 बजे उसके घर से किसी नामपता नामालुम व्यक्ति ने एक फोन व 40000 रुपये चोरी कर लिए और ऐसी ही वारदात उसके 2 पडोसियों के साथ भी हुई है। जिस शिकायत पर थाना खेडीपुल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी आदतन चोर है। जिन पर पूर्व में 25 से अधिक चोरी के मामले दर्ज है। 2 अप्रैल को भी दोनों ने अलग-अलग घरो से 5 फोन चोरी किये थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों से फरीदाबाद के ही 10 अन्य चोरी की वारदातो का खुलासा हुआ है। जिनको 6 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।