JKNEWS18/FARIDABAD : चाय वाले को चाकू मारकर 500 रुपये व आधार कार्ड लूटने के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान पुनित निवासी उंचा गांव बल्लभगढ फरीदाबाद के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार प्रमोद निवासी सेक्टर-62 ने थाना आर्दश नगर में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह सांई वाटिका अपार्टमेंट के सामने चाय की एक छोटी दुकान चलाता हैए 6-05-2026 की सुबह 3 बजे तीन लडके मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये और उसे चाकू मारकर उसकी जेब से 600 रुपये व आधार कार्ड लूटकर फरार हो गये।
जिस संबंध में थाना आदर्श नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पुनित 6-05-2026 की रात को समय करीब 3 बजे अपने अन्य 2 साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर शिकायतकर्ता की दुकान पर आए थे जहां उन्होंने शिकायतकर्ता को चाकू मारकर उससे 600 रुपये व आधार कार्ड लूटकर फरार हो गये। आरोपी जतिन ने ही शिकायतकर्ता के जेब से 600 रुपये व आधार्ड कार्ड निकाला था। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।