JKNEWS18/FARIDABAD : पुलिस आयुक्त सतेन्द्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार प्रभावी कार्रवाही की जा रही है। 16 से 22 मई के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने 41 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 8,55,0866 रूपए बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 8 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए 41 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के 04 व सेंट्रल के 3 व बल्लभगढ के मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने 8,55,866 बरामद किये हैं। इसी प्रकार 411 शिकायतों का निस्तारण कर 61ए537 खातों में फ्रिज कराये हैं। साइबर थानों की टीम द्वारा यह कार्रवाई 16 से 22 मई के बीच एक सप्ताह के दौरान की गई है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अरविंद कुमार मिश्रा, नवीन, अंकित सैनी, मोहम्मद अबरार, सनी, अमित कुशवाह, प्रताप परिहार, महावीर, रिंकू, शिव, संजीव, आसिफ, जावेद, लोकेश डांगी, शुभम सरगरा, योगेश, धीरज, राजकुमार, मीनल, प्रहलाद, राजेंद्र, युवराज, महेंद्र, अमन, रिशल, रावता राम, दीपक सैनी, विकेश, रामप्रवेश, इम्तियाज, इलमान, रोहित, योगेंद्र, राजकुमार, सूरज नागर, सौरभ यादव, अभिषेक पटेल, अभिषेक, शिवम, सोहिल व संजीत का नाम शामिल है।