JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा की टीमों द्वारा गांजा व स्मैक तस्करी के 5 अलग-अलग मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जा से 30.087 किलोग्राम गांजा व 8.56 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
वरुण कुमार दहिया सहायक पुलिस आयुक्त अपराध ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अपराध शाखा उंचा गांव की टीम साहिल व अनिश निवासी नेहरु कालोनी फरीदाबाद को 21.055 किलोग्राम सहित एमवीएन पाली रोड से स्विफ्ट गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। साहिल पर 5 मामले पहले भी दर्ज हैं उसकी मां भी अवैध नशा बेचने का काम करती है जिसके विरुद्ध 3 मामले दर्ज है।
वही एवीटीएस सिकरोना की टीम ने अमित निवासी ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश को 8.200 किलोग्राम गांजा सहित फतेहपुर तगा गांव से, अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने संतोष निवासी राहुल कालोनी एसजीएम नगर को 352 ग्राम गांजा सहित नेहरु कालोनी से, एवीटीएस भूपानी की टीम ने हसीन उल्ला निवासी आशियाना फ्लैट सेक्टर-56 को 480 ग्राम गांजा सहित बाईपास रोड किसान मजदूर कालोनी फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।
इसी प्रकार एक अन्य मामले में अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने वसीम निवासी नेहरु कालोनी फरीदाबाद को 8.56 ग्राम स्मैक सहित नेहरु कालोनी से ही गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों मे एनडीपीएस एक्ट की धारा के अंतर्गत मामले दर्ज किये गये हैं।