JKNEWS18/FARIDABAD : घर से फोन चोरी करने के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान वंश निवासी आर्य नगर बल्लबगढ़ के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर 69 वासी एक व्यक्ति ने थाना सदर बल्ल्भगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 15-16 मई की रात को उसके घर में तीन नामपता नामालुम व्यक्ति दिवार फांंद कर अंदर घुंस गये थे तथा घर में रखे फोन चोरी कर वहां से फरार हो गये। जिस संबंध में थाना सदर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वंश नशा करने का आदी है। नशापुर्ति के लिए उसने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर 15-16 मई की रात को फोन चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी से चोरीशुदा फोन बरामद कर लिया गया है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।