JKNEWS18/FARIDABAD : तिगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवक के साथ मारपीट करके हत्या करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम में 23 मई को कुलभूषण निवासी तिगांव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अप्रैल 2026 में आरोपी की नाबालिक लडक़ी गुम हो गई थी, जिस संबंध में उसके द्वारा थाना तिगांव में मामला दर्ज कराया था।
मृतक मोनू निवासी सैदपुर भिवाड़ी राजस्थान, आरोपी की लडक़ी को बहला फुसलाकर ले गया था। 20 मई को वह अपने किसी काम से प्रहलादपुर रोड पर की तरफ जा रहा था तो रास्ते में उसको मोनू दिखाई दिया। उसने अपने बेटे व भतीजों को बुलाकर मोनू के साथ डंडे से मारपीट की तथा मारपीट के बाद थाना तिगांव में सूचना दे दी।
बता दें कि 21 मई को भीम सिंह निवासी सैदपुर भिवाड़ी राजस्थान में थाना तिगांव में शिकायत दी कि उसके बेटे के विरुद्ध थाना के गांव में एक मामला लंबित था। 17 मई को उसका बेटा मोनू मुकदमा की तफतीश में शामिल होने के लिये तिगांव आया था। रास्ते में कुलभूषण व उसके परिवार के सदस्यों ने उसके बेटे का अपहरण कर मारपीट की।
शिकायत पर थाना तिगांव में संगीन धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 21-22 मई की रात को इलाज के दौरान मोनू की मृत्यु होने पर घटनाक्रम में हत्या की धारा जोड़ी गई है। रविवार को माननीय न्यायालय में पेश कर आरोपी कुलभूषण के विरुद्ध आगामी कार्रवाई की जाएगी।