JKNEWS18/FARIDABAD : एवीटीएस सिकरोना की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सद्दाम निवासी गांव रिठ्ठ जिला नुहूँ के रूप में हुई है। जिससे पूछताछ में थाना सेक्टर-58 व आदर्श नगर के 2 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार एवीटीएस सिकरोना की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सद्दाम को अवैध देसी कट्टा सहित गुरुग्राम नहर पुल गांव लदियापुर से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना धौज में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह 3500 रुपये में नूंह से किसी व्यक्ति से देसी कट्टा लेकर आया था। आरोपी से पूछताछ में थाना सेक्टर 58 व आदर्श नगर के 2 वाहन चोरी के मामलों का अभी खुलासा हुआ है। उस पर पूर्व में भी लूट, चोरी व आम्र्स एक्ट के करीब 25 मामले दर्ज है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।