JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध नशा पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने 410 ग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान समीर खान निवासी आशियाना फ्लेट सैक्टर 56 फरीदाबाद के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 मई को क्राईम ब्रांच सेक्टर.65 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर समीर खान को 410 ग्राम गांजा सहित कबाडा मार्केट मुजेसर के पास से गिरफ्तार किया था। जिसके विरुद्ध थाना मुजेसर में एनडीपीएस की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
आरोपी 450 ग्राम गांजा सदर बाजार दिल्ली से 4000 रुपये में खरीद कर लाया था। जिसमें से कुछ गांजा उसने बेच दिया। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।