JKNEWS18/FARIDABAD : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा संगीन वारदातों में संलिप्त अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
जिसके चलते अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने एक आरोपी रोहित निवासी मच्छगर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, वह थाना सेंट्रल के अंतर्गत सेक्टर-12 कोर्ट मोड स्थित चंदीला फूड होटल पर कर्मचारी के साथ मारपीट करने व पिस्टल तानकर हत्या के प्रयास के मामले में मुख्य आरोपित है।
एसीपी वरुण कुमार दहिया ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने मच्छगर गांव निवासी आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है, वह कोर्ट मोड़ स्थित होटल कर्मचारियों पर पिस्टल तानकर हत्या के प्रयास के मामले में मुख्य आरोपी था। जिसके विरुद्ध पूर्व में भी 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस घटनाक्रम के संबंध में अपराध शाखा की टीम ने एक अन्य आरोपित संदीप उर्फ चैंटा को मुठभेड़ के बाद काबू किया था।